ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर सपा का प्रदर्शन:जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकलेगा पैदल मार्च, चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन

Oct 08, 2026 - 10:13
0
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर सपा का प्रदर्शन:जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकलेगा पैदल मार्च, चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी आज लखनऊ में प्रदर्शन करेगी। सपा कार्यकर्ता जिला पार्टी मुख्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे। इस दौरान चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की जाएगी। लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन समाजवादी पार्टी ने 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान चलाने का ऐलान किया था। इसके तहत जिला स्तर पर मार्च और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के साथ चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रही है। पहले भी लखनऊ में प्रदर्शन कर चुकी है सपा लखनऊ में सपा कार्यकर्ता इससे पहले भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। 28 सितंबर को हजरतगंज में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पुतले पर कालिख पोतकर विरोध जताया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा था। 2 अक्टूबर को भी हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User