यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ जेल में बंद दोस्त के लिए 600 नशीली गोलियां लेकर पहुंचा युवक, तलाशी के दौरान पकड़ा गया
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद दोस्त से मिलने पहुंचे युवक की जेब से 600 नशीली गोलियां बरामद हुईं। गेट नंबर-2 पर तलाशी के दौरान संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर जेल वार्डरों ने उसे रोक लिया। तलाशी में युवक की जींस की दाहिनी जेब से सफेद पॉलिथीन मिली, जिसमें नारंगी रंग की छोटी-छोटी गोलियां थीं। गिनती करने पर इनकी संख्या 600 निकली, जिसके बाद जेल प्रशासन ने मेडिकल पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…. अलीगढ़ में RSS पदाधिकारी को बेल्टों से पीटा: टेंपो हटाने को कहा तो चालक ने साथियों को बुलाया, दूध की बाल्टी वाली बाइक छोड़ भागे अलीगढ़ में सड़क पर खड़े टेंपो को हटाने के लिए कहना आरएसएस के पदाधिकारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि टेंपो चालक ने अपने साथियों को बुलाकर उन्हें सड़क पर गिराया और बेल्टों से पीटा। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकले। घटना बुधवार रात क्वार्सी क्षेत्र की स्वर्णजयंती नगर कॉलोनी में शराब के ठेके के पास हुई। भागते समय एक आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़ गया। बाइक पर दूध की बाल्टी लगी थी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… संतकबीर नगर में पागल सियार ने 30 लोगों को काटा:4 गांवों में हमला किया, अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने को लगी भीड़ संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में देर शाम एक पागल सियार ने चार गांवों में हमला किया। उसने कुछ ही घंटों में 30 लोगों को काटकर घायल कर दिया। हमले के बाद सभी घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां पहुंचे। एक साथ इतने लोगों के आने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पूरा मामला बुधवार शाम को सामने आया। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े 6 बजे एक सियार ने प्रसादपुर, ऊचहराकलां, सफियाबाद तथा महुआरी में हमला बोल दिया। अचान सियार के हमले से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि पागल सियार ने अलग-अलग स्थानों पर हमलाकर करीब 30 लोगों को काटकर घायल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)