हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित:भुवनेश्वर-क्रुणाल को मौका; भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 30 अक्टूबर से टूर्नामेंट

Oct 05, 2026 - 14:50
0
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित:भुवनेश्वर-क्रुणाल को मौका; भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 30 अक्टूबर से टूर्नामेंट
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को टीम में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्गकॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस एडिशन में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत को ग्रुप-C में पाकिस्तान और UAE के साथ रखा गया है। नितीश राणा, शशांक और तेवतिया भी टीम में भुवनेश्वर और क्रुणाल के अलावा नितीश राणा, शशांक सिंह, टी. नटराजन, राहुल तेवतिया और राहुल त्रिपाठी को भी टीम में जगह मिली है। ये सभी खिलाड़ी हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 2022 के बाद पहली बार भारत की टीम में भुवनेश्वर भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए आखिरी मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल खेला था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इसके बावजूद उन्हें भारत की व्हाइट-बॉल टीम में जगह नहीं मिली। ग्रुप-C में भारत-पाकिस्तान भारत और पाकिस्तान के अलावा UAE ग्रुप-C में है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले को लेकर फैंस की नजरें रहेंगी। टूर्नामेंट का विस्तृत शेड्यूल और मैचों का समय बाद में जारी किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User