हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं ने न्याय यात्रा निकाली:पश्चिमी यूपी के 22 जिलों से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी, लोगों को आंदोलन से जोड़ने का मकसद
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए 50 साल से चल रहे आंदोलन को जन आंदोलन बनाने की मुहिम तेज हो गई है। इसी क्रम में मेरठ से 'न्याय यात्रा' शुरू की गई। यह यात्रा केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अनुज कुमार शर्मा (अध्यक्ष, मेरठ बार एसोसिएशन) और संयोजक परवेज आलम (महामंत्री, मेरठ बार एसोसिएशन) ने 14 अक्टूबर यानी बुधवार को हरी झंडी दिखाकर शुरू की। यात्रा का मुख्य मकसद प्रदेश की आम जनता को हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए जागरूक करना और आंदोलन से जोड़ना है। मेरठ के अधिवक्ताओं ने शहर में ई-रिक्शा के जरिए प्रचार किया और लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इस यात्रा में मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा, उदयवीर सिंह राणा, पूर्व महामंत्री प्रबोध कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय यादव, कोषाध्यक्ष विकास रावत समेत कई अन्य अधिवक्ताओं का योगदान रहा। इस अवसर पर मेरठ बार एसोसिएशन, मेरठ के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, महामंत्री परवेज आलम, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय शर्मा (पूर्व अध्यक्ष-मेरठ बार एसोसिएशन, मेरठ) और सेक्ट्री मनोज कुमार सिंघल उपस्थित रहे, उक्त शिविर में अधिवक्ताओं रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा मानवहित में रक्तदान किया गया। इसी दिन मेरठ बार एसोसिएशन और रोटरी क्लब ने मिलकर पंडित नानक चंद सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी वीके सिंह ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)