बैनामा रोकने के विरोध में किन्नर ने उतारे कपड़े, हंगामा:मां के मकान की रजिस्ट्री रुकवाने का आरोप, पुलिस बोली- शिकायत पर पहुंची थी टीम

Oct 14, 2026 - 20:50
0
बैनामा रोकने के विरोध में किन्नर ने उतारे कपड़े, हंगामा:मां के मकान की रजिस्ट्री रुकवाने का आरोप, पुलिस बोली- शिकायत पर पहुंची थी टीम
एटा में सदर तहसील में बुधवार को मकान का बैनामा रोकने के विरोध में एक किन्नर ने हंगामा किया। विरोध के दौरान किन्नर ने अपने कपड़े उतार दिए। घटना का वीडियो बुधवार शाम करीब 6 बजे सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा। मां के मकान का बैनामा रोकने का आरोप वीडियो में किन्नर और उसका पति मकान का बैनामा रोके जाने का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसकी मां अपना मकान बेचना चाहती हैं, लेकिन पड़ोसी ईश्वर दयाल फौजी बैनामा रुकवाने की कोशिश कर रहा है। महिला का दावा है कि पड़ोसी जबरदस्ती मकान लेना चाहता है। उधार के पैसों के बदले मकान लेने का आरोप महिला के पति ने आरोप लगाया कि ईश्वर दयाल फौजी कुछ लोगों के साथ पुलिस को लेकर पहुंचे थे। उनका कहना है कि ईश्वर दयाल ने उधार दिए गए पैसों के बदले मकान लेने की कोशिश की। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बोली- लिखित शिकायत पर पहुंची थी टीम कोतवाली नगर के थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि महिला ने ईश्वर दयाल नाम के व्यक्ति से ऑनलाइन साढ़े चार लाख रुपये लिए थे। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User