हाईटेंशन लाइन के फाल्ट से मुर्गा फार्म में आग लगी:बिजनौर में 2 लोग झुलसे, किसानों ने बिजलीघर पर दिया धरना; आश्वासन के बाद माने

Oct 13, 2026 - 12:44
0
हाईटेंशन लाइन के फाल्ट से मुर्गा फार्म में आग लगी:बिजनौर में 2 लोग झुलसे, किसानों ने बिजलीघर पर दिया धरना; आश्वासन के बाद माने
बिजनौर के चंदक इलाके में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से एक किसान के मुर्गा फार्म में आग लग गई। आग की चपेट में आने से फार्म में रखा मुर्गा दाना और दूसरा सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है। यह आग रायपुर बेरीसाल निवासी संजय कुमार उर्फ बल्लू के मुर्गा फार्म में लगी थी। आग बुझाने की कोशिश के दौरान तुषार और श्रृतिक नाम के दो किसान झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिजलीघर पर किसानों ने शुरू किया धरना घटना से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के झंडे तले चंदक बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि बिजली कर्मचारियों को सूचना देने के बावजूद बिजली सप्लाई काटने में देरी की गई। उनके मुताबिक, इसी देरी के कारण आग और फैल गई। अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन सूचना मिलने पर मंडावर थाना प्रभारी विपिन कुमार और चंदक चौकी इंचार्ज सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात बिजली विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर आए और पीड़ित किसान को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद किसानों ने रात 11:50 बजे धरना खत्म कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User