अमेठी में लव मैरिज के बाद युवती की मौत:छत पर लटकी मिली लाश, मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया

Oct 13, 2026 - 12:44
0
अमेठी में लव मैरिज के बाद युवती की मौत:छत पर लटकी मिली लाश, मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में मंगलवार सुबह 23 साल की रोशनी का शव घर की छत पर फंदे से लटका मिला। रोशनी ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां विमला ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर मार दिया गया। रोशनी ने हीरापुर निवासी राहुल कुमार से शादी की थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को रोशनी अपने पति और ससुराल वालों के साथ कालिकन धाम गई थी। मुंडन संस्कार से लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रोशनी मूल रूप से अमेठी के बासूपुर गांव की रहने वाली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User