हाईटेंशन-लाइन की चपेट में आए मृतकों के घर पहुंचे अब्बास:मऊ में परिजनों को दी आर्थिक मदद, हादसे को बताया लापरवाही का नतीजा

Oct 03, 2026 - 12:25
0
हाईटेंशन-लाइन की चपेट में आए मृतकों के घर पहुंचे अब्बास:मऊ में परिजनों को दी आर्थिक मदद, हादसे को बताया लापरवाही का नतीजा
मऊ के इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार को शादी समारोह के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे। शुक्रवार देर शाम सदर विधायक अब्बास अंसारी मृतकों और घायलों के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। विधायक के पहुंचने की सूचना पर घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। अब्बास अंसारी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने तीनों मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। हादसे में घायल हुए दोनों लोगों के परिजनों को भी 25-25 हजार रुपये की मदद दी गई। विधायक बोले- पहले भी उठाया था हाईटेंशन लाइन का मुद्दा मुलाकात के बाद विधायक ने हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि यह लापरवाही का नतीजा है और जानबूझकर की गई घटना है। उन्होंने कहा कि पिछली दिशा बैठक में उन्होंने हाईटेंशन लाइन और सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने दी थी पीड़ित परिवारों से मिलने की जिम्मेदारी विधायक ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें मृतकों के परिजनों से मिलने और आर्थिक मदद देने की जिम्मेदारी दी थी। इसी क्रम में वह शुक्रवार को पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों ने हाईटेंशन लाइन के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User