हाईवे पर डायवर्जन के दौरान पांच वाहनों की भिड़ंत:भदोही में ऑटो सवार 5 महिलाओं समेत 7 घायल; डेढ़ दर्जन तीर्थयात्री बचे

Oct 09, 2026 - 20:29
0
हाईवे पर डायवर्जन के दौरान पांच वाहनों की भिड़ंत:भदोही में ऑटो सवार 5 महिलाओं समेत 7 घायल; डेढ़ दर्जन तीर्थयात्री बचे
भदोही में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिराई विद्युत सब स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे डायवर्जन के दौरान पांच वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार हुआ। वहीं, टूरिस्ट वाहन में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की उत्तरी लेन पर दूसरी ओर जाने के लिए टर्निंग बनाई गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक टक्कर हो गई। एक मालवाहक पिकअप ऑटो से टकरा गई। इसके बाद टूरिस्ट वाहन और ट्रेलर भी हादसे की चपेट में आ गए। इसी दौरान ऑटो से बाइक भी टकरा गई। देखते ही देखते पांच वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ऑटो चालक समेत सात लोग घायल हादसे में ऑटो चालक प्रदीप कुमार दुबे (50), निवासी बैरी बीसा घायल हो गए। ऑटो में सवार सीता देवी (45), पत्नी रामजी यादव, निवासी कोइलरा; कविता देवी (50), पत्नी राजधर, निवासी संसारापुर; संमता देवी (50), पत्नी संतलाल बिंद और अनीता देवी (35), पत्नी दिलदार बिंद, दोनों निवासी बैरी बीसा भी घायल हुईं। वहीं, बाइक सवार रविंद्र कुमार (28), पुत्र लालता प्रसाद और अनुराग (21), पुत्र सुरेश, दोनों निवासी राजमला कोइरौना घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधे घंटे से ज्यादा लगा जाम हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। पलटे वाहनों को सीधा कराया गया, जबकि ट्रेलर को पुलिस थाने ले जाया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User