नोएडा में हॉस्पिटल से 3 दिन का नवजात चोरी:एक महिला बच्चे को ले जाती दिखी, पुलिस तलाश में जुटी
नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र के भंगेल स्थित मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल से शुक्रवार सुबह 3 दिन का नवजात चोरी हो गया। बच्चे के गायब होते ही अस्पताल में हलचल मच गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्चा नहीं मिला। भंगेल निवासी सपना अपने पति गौतम के साथ डॉक्टर के पास गई थी। नवजात गौतम की सास रक्षा देवी के पास था। रक्षा देवी डिस्चार्ज होने के बाद सामान पैक कर रही थीं, तभी अनजान महिला नवजात को ले गई। बच्चा न मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में एक महिला नवजात को लेकर बाइक सवार युवक के साथ भागती दिखी। पुलिस अब आरोपी महिला और युवक की पहचान कर रही है। सीएमओ डॉक्टर मदन मोहन मणि त्रिपाठी के मुताबिक, जांच में पता चला है कि आरोपी महिला पिछले दो दिनों से परिजनों के आसपास घूम रही थी। उसने भरोसा जीता और मौका पाकर नवजात को लेकर चली गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है थाना प्रभारी फेस 2 का कहना है कि महिला के पति की तेरी पर आरोपी महिला और बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है अस्पताल परिसर के आसपास और अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपी की पहचान जल हो सके और जल्द से जल्द घटना का खुलासा हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)