हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे भिड़ी 3 गाड़ियां:इटावा में DCM चालक के पैर कुचले, मौके पर मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

Sep 27, 2026 - 15:17
0
हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे भिड़ी 3 गाड़ियां:इटावा में DCM चालक के पैर कुचले, मौके पर मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती
इटावा जिले के थाना जसवंतनगर क्षेत्र के नगला कन्हई गांव के पास आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार रात खराब ट्रक के पीछे एक के बाद एक तीन वाहन टकरा गए। हादसे में अलग-अलग वाहनों में सवार कुल तीन लोग घायल हुए। इनमें दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल डीसीएम चालक मुकेश कुमार को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक मुकेश कुमार के मामा के लड़के सुनील कुमार ने बताया कि मुकेश 32 वर्ष के थे और प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के रामनगर घसयारी गांव के रहने वाले थे। वह डीसीएम के चालक होने के साथ उसके मालिक भी थे। शनिवार शाम करीब चार बजे प्रयागराज से डीसीएम में माल लादकर दिल्ली के लिए निकले थे। सुनील के मुताबिक, हादसे में मुकेश के पैर कुचल गए थे। गंभीर हालत में उन्हें इटावा जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन सैफई ले जाते समय रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब एक बजे शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मुकेश दो भाइयों में छोटे थे। करीब पांच साल पहले उनकी शादी उमा से हुई थी। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में मातम छा गया। जिला इमरजेंसी के डॉक्टर शिवम राजपूत ने बताया कि मृत अवस्था में एक युवक को लाया गया है। जिसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User