वाराणसी में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का बड़ा बयान:योगी जी में PM बनने की दक्षता, हम चाहते है की देश में हो रामराज्य

Sep 27, 2026 - 15:17
0
वाराणसी में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का बड़ा बयान:योगी जी में PM बनने की दक्षता, हम चाहते है की देश में हो रामराज्य
वाराणसी एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की कोई भी व्यक्ति अपने कर्मो, कार्यों और दक्षता से आगे आता है। योगी जी ने बहुत दक्षता दिखाई है। सबसे बड़े राज्य को उन्होंने ट्रीट किया है। यहां के वो शासक हैं और संभावनाएं हैं की वो पीएम बन सकते हैं। हम चाहते हैं की देश में रामराज्य हो। राम मंदिर चंदा चोरी पर उन्होंने कहा की सतयुग से चोरी होती चली आ रही है। ऐसे में त्रेता युग में माता सीता का अपहरण हुआ था। यह सदा से चलता आया है। अच्छा यह है कि इस सरकार में तत्काल एक्शन हो रहा है। वहीं चुनाव आयुक्त के मामले में उन्होंने कहा - लोकतंत्र में एक पक्ष होता है एक विपक्ष होता है। इलेक्शन कमीशन का काम होता है इलेक्शन करवाना। उनके मन में शंका या संदेह है तो आप के पास उपाय है। की आप अपने पक्ष को रख सकें। तो आरोप और प्रत्यारोप चलते रहते हैं। भारत आगे बढ़ रहा है और जब कोई राष्ट्र आगे बढ़ता है तो कुछ न कुछ कहीं न कहीं कमियां रहती हैं। उन कमियों को दूर करने का काम भी मनुष्य का काम है। प्रधानमंत्री बनने की योगी की संभावनाएं वाराणसी पहुंचे ऋतेश्वर महाराज ने सीएम योगी के प्रधानमंत्री की संभावनाओं पर कहा - इस लोकतान्त्रिक देश में जब मोदी जी प्रधानमन्त्री बने थे। तो यह सब जनता है कि वो कभी चाय बेचा करते थे। तब कोई पूछा था कि चाय वाले को आप प्रधानमंत्री बनायंगे। कोई भी व्यक्ति अपने कर्मो, कार्यों और दक्षता से आगे आता है। योगी जी ने बहुत दक्षता दिखाई है। सबसे बड़े राज्य को उन्होंने ट्रीट किया है। यहां के वो शासक हैं और संभावनाएं हैं। हम तो चाहते हैं कि साधु, संत सनातन संस्कार का व्यक्ति सबसे ऊपर बैठे। और यहां रामराज्य हो और लॉ एन्ड ऑर्डर बना रहे। चोरी तो सतयुग से होती चली आ रही राम मंदिर चोरी मामले में पर उन्होंने कहा - सतयुग से चोरी हो रही है। उस समय पृथ्वी चोरी हो गयी थी। त्रेता युग में भगवान् की अर्धांगनी माता सीता का अपहरण हो गया था। तो ऐसा नहीं है। यह सदा से चलता आया है। देखिये वहां क्या हुआ। जो शासन जो सत्ता किसी भी अपराध पर तत्काल एक्शन लेती हो तो उसे रामराज्य मानते हैं। इस सरकार में तत्काल एक्शन हो रहा है। घटनाए नहीं होगी ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन जितना त्वरित आप एक्शन लेंगे तो कहा जाएगा की हम सुशासन और रामराज्य में जी रहे हैं। योगी जी की सरकार देश और विदेश में लॉ एंड ऑर्डर से सीख रहे हैं। इनका मॉडल अच्छा है और उनके अंदर कुशल प्रशासनिक क्षमता भी है। हमारे राज्य की बहु बेटी भी अब रात में निकल सकती है। योगी जी ने अपराध कम किया है। सनातन हमारे आचरण में नहीं आ पा रहा ऋतेश्वर महाराज ने कहा - काशी ज्ञान की भूमि है और देश में जब-जब देश में अज्ञानता के कारण विषम परिस्थितियां रहीं हैं तो काशी ही उसका मार्गदर्शक रहा है। काशी की इस भूमि से ज्ञान की परंपरा का ऐसा प्रवाह होगा। जिससे भारत में पुनः सनातन की एकता का उद्भव होगा। सनातन एकता बहुत आवश्यक और बहुत जरूरी है। अभी हम सिर्फ सनातन, सनातन, सनातन शब्द बोलते हैं। पर सनातन हमारे आचरण में नहीं आ पा रहा है। जिसके कारण विषमताएं हो रही है। आवश्यक है की भोलेनाथ की इस दिव्य भूमि से इस प्रवाह को आगे बढ़ाया जाए। इसलिए आज मै यहां पर हूं और इस समस्त लोग जो आये हैं। सब मिलकर यहां प्रवाह को आरंभ करेंगे और देश को नया आयाम मिलेगा सनातन में

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User