हापुड़ में 6 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़:3 को गोली लगी, 3 गिरफ्तार; हथियार और कार भी मिली

Oct 05, 2026 - 10:01
0
हापुड़ में 6 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़:3 को गोली लगी, 3 गिरफ्तार; हथियार और कार भी मिली
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में सोमवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे पुलिस की गौकशी की तैयारी कर रहे छह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पावटी गांव के आम के बाग में पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए।पुलिस ने घेराबंदी करके तीन अन्य आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मौके से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, तीन अवैध हथियार, खोखा, कारतूस, होंडा सिटी कार, बाइक और पशु कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों की पहचान हापुड़ के नईम, मेरठ के जमील और गाजियाबाद के बिलाल के रूप में हुई है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मेरठ के मोहम्मद परवेज, गढ़मुक्तेश्वर के सोनू और मसूरी के आहत को भी पकड़ा है। आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी नईम पर 11 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों पर भी अलग अलग थानों में करीब 3 दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस उनका अपराधिक इतिहास तलाश करने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User