मिर्जापुर में अनावश्यक चेन पुलिंग पर 212 लोग गिरफ्तार:प्रयागराज मंडल में 2833 पर हुई कार्रवाई, 9 महीने में चला अभियान

Oct 05, 2026 - 10:01
0
मिर्जापुर में अनावश्यक चेन पुलिंग पर 212 लोग गिरफ्तार:प्रयागराज मंडल में 2833 पर हुई कार्रवाई, 9 महीने में चला अभियान
मिर्जापुर में ट्रेनों में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ प्रयागराज रेल मंडल ने सख्ती बढ़ा दी है। अभियान के तहत मिर्जापुर रेलवे सुरक्षा बल ने क्षेत्र में जनवरी से सितंबर 2026 तक 146 लोगों को गिरफ्तार किया तो चुनार में 66 लोगों पर कार्रवाई की गई। पूरे प्रयागराज मंडल में इस अवधि में कुल 2833 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार, ट्रेनों के सुरक्षित और समयबद्ध संचालन के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ट्रेनों में अलार्म चेन की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसका इस्तेमाल केवल वास्तविक आपातकालीन स्थिति में किया जाना चाहिए। बिना उचित कारण चेन खींचने से ट्रेन अनावश्यक रूप से रुक जाती है और इसका असर ट्रेन के समयपालन के साथ अन्य यात्रियों पर भी पड़ता है। मंडल में जनवरी में 274, फरवरी में 244, मार्च में 341, अप्रैल में 318, मई में 386, जून में 397, जुलाई में 289, अगस्त में 279 और सितंबर में 305 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें मिर्जापुर के अलावा कानपुर सेंट्रल में 437, टूंडला में 275, अलीगढ़ में 213, इटावा में 212, प्रयागराज जंक्शन में 207, फतेहपुर में 189 और नैनी में 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा फफूंद में 170, प्रयागराज छिवकी में 100, मानिकपुर में 99, सूबेदारगंज और शिकोहाबाद में 96-96, फिरोजाबाद में 68 और चुनार में 66 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनावश्यक चेन पुलिंग रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे अलार्म चेन का इस्तेमाल केवल वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में ही करें। रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों के सहयोग से ट्रेनों का सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User