हापुड़ में खेत में मिला युवक का शव:तीन दिन से लापता था, सर्पदंश की आशंका, पेट्रोल पंप पर करता था काम

Oct 17, 2026 - 13:58
0
हापुड़ में खेत में मिला युवक का शव:तीन दिन से लापता था, सर्पदंश की आशंका, पेट्रोल पंप पर करता था काम
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक खेत में 23 साल के युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत का कारण सर्पदंश बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आलमनगर निवासी 23 वर्षीय अंकित पिछले तीन दिन से लापता था। अंकित पेट्रोल पंप पर काम करता था। तीन दिन पहले लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को खेत में शव मिलने की खबर से परिवार में दुख छा गया। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सर्पदंश से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User