झांसी-कानपुर मेमू ट्रेन में हंगामा, महिला ने रोकी ट्रेन:युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए की चेनपुलिंग, आरपीएफ पहुंची
झांसी-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेन में एक महिला यात्री ने युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। झांसी रेल मंडल के एरच रोड स्टेशन पर महिला ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। पहले 3 तस्वीर देखिए… महिला के ट्रेन आगे नहीं बढ़ने देने के कारण मेमू करीब 40 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास किया। बाद में महिला पुलिस में शिकायत करने के लिए राजी हुई, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। रेलवे ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शनिवार को झांसी-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 25 मिनट की देरी से झांसी स्टेशन से रवाना हुई थी। रास्ते में भी ट्रेन की रफ्तार प्रभावित रही। सुबह 10.34 बजे ट्रेन झांसी रेल मंडल के एरच रोड स्टेशन पहुंची। यहां से ट्रेन आगे बढ़ी ही थी कि एक महिला यात्री ने चेन पुलिंग कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। महिला का आरोप था कि कोच में मौजूद एक युवक ने उसके साथ अभद्रता की है। वह युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही और ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दे रही थी। इस दौरान कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर कायम रही। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। जवानों ने महिला को समझाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी किया। इसके बाद ट्रेन सुबह 11.14 बजे एरच रोड स्टेशन से कानपुर के लिए रवाना हुई। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)