हापुड़ कल से शुरू होगी मेमू ट्रेन:गाजियाबाद-मुरादाबाद रूट पर 10 दिन बाद यात्रियों को मिलेगी राहत
हापुड़ में गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का संचालन सोमवार से फिर शुरू होगा। करीब 10 दिन से बंद यह ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। हापुड़ समेत रास्ते के कई स्टेशनों से रोज सफर करने वालों को इससे सुविधा मिलेगी। बेहतर परिचालन है प्राथमिकता ट्रेन को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पटरियों के रखरखाव और क्षतिग्रस्त स्लीपर बदलने के लिए रोका गया था। 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था, जिसके कारण मेमू सेवा रद्द थी। रेलवे ने गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर मरम्मत का काम कराया। पुराने स्लीपर हटाकर नए लगाए गए और ट्रैक को ठीक किया गया। मेमू बंद रहने से हापुड़ और आसपास के लोगों को नौकरी व कारोबार के लिए आने-जाने में परेशानी हुई। उन्हें दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)