शिकारपुर तिराहे पर सड़क जाम करने वालों पर केस:जौनपुर में 20 नामजद समेत 25 अज्ञात पर FIR, दुष्कर्म की घटना के विरोध में लगाया था जाम
जौनपुर के शिकारपुर तिराहे पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और यातायात रोकने के मामले में पुलिस ने 20 नामजद और करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर सड़क जाम करने, सरकारी बैरियर हटाने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और दुकानों में तोड़फोड़ करने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को मोलनापुर गांव में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में लोगों ने शिकारपुर तिराहे पर रास्ता जाम कर दिया था। इससे जौनपुर-बैजापुर और मल्हनी मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। जाम में एंबुलेंस समेत कई वाहन फंस गए। बैरियर हटाकर पुलिस से की अभद्रता पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बैरियर हटा दिए और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए हमला करने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। अतिरिक्त फोर्स पहुंचने पर खुला जाम अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस ने मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो भी लिए। इसके आधार पर युवराज जौनपुरिया उर्फ लकी समेत 20 नामजद और करीब 25 अज्ञात पुरुष-महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक जयस राम सिंह को सौंपी है। पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)