हापुड़ में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष अभियान:1147 बूथों पर बीएलओ करेंगे मदद, नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरकर कराना होगा पंजीकरण
हापुड़। जिले में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान जिले के सभी 1147 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। सुबह 10 से 4 चलेगा अभियान यह अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर हो रहा है। दोनों शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ बूथों पर मिलेंगे। वे आवेदन प्रक्रिया और जरूरी कागजात के बारे में जानकारी देंगे। पहली बार नाम जुड़वाने वाले नागरिक फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। ADM संदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए। राजनीतिक दलों से भी सहयोग मांगा है। उन्होंने अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को नए मतदाताओं की मदद करने को कहा है। एडीएम संदीप कुमार ने नागरिकों से इस अभियान का फायदा उठाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)