हापुड़ में आज दशहरा, रावण दहन की तैयारी पूरी:दोपहर 12:50 से 3:06 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त, शहर में शाम 4 बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री
हापुड़ में मंगलवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:50 से 3:06 बजे तक है। जबकि रामलीला मैदानों में रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले जलाने की तैयारियां पूरी हैं। हापुड़ में 65 फुट ऊंचे रावण का पुतला बुधवार सुबह 4 बजे, जबकि पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट में देर रात जलेंगे। DM कविता मीना और SP मधुवन सिंह ने सोमवार की रात रामलीला मैदान में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 1500 पुलिस कर्मी तैनात मेले की भीड़ के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई है। शहर में ट्रैफिक सही रखने को रूट डायवर्जन रहेगा; तीन पार्किंग बनाई गई हैं। जिलेभर में कार्यक्रम स्थलों पर करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में देखभाल करेंगी। SP मधुवन सिंह ने बताया कि जिले को 3 जोन में बाटा गया है। सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी निगाह रखी जा रही है। 3 पार्किंग में खड़ा कर सकेंगे वाहन भक्तों की गाड़ियों के लिए तीन पार्किंग स्थल। दिल्ली रोड से आने वाले एसएसवी कॉलेज और हापुड़ डिपो के सामने स्कूल में गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। गढ़मुक्तेश्वर-बुलंदशहर रोड से आने वालों के लिए नगर पालिका का मैदान निर्धारित है।
शाम 4 बजे से भारी वाहनों पर रोक जिला यातायात प्रभारी नरेश कुमार के मुताबिक, मंगलवार शाम 4 बजे से भारी वाहनों और शाम 6 बजे से गैरजरूरी हल्के वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मेरठ तिराहे से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यह रहेगा रूट डायवर्जन - दिल्ली-गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले वाहन: निजामपुर तिराहा से सोना पेट्रोल पंप, ततारपुर चौराहा और टियाला फ्लाईओवर होते हुए मेरठ की ओर जाएंगे। - बुलंदशहर से मेरठ जाने वाले वाहन: सोना पेट्रोल पंप से ततारपुर चौराहा और टियाला फ्लाईओवर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। - गढ़मुक्तेश्वर से दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहन: ततारपुर चौराहा से बाईपास के रास्ते रवाना होंगे। - मेरठ से गाजियाबाद-बुलंदशहर जाने वाले वाहन: साइलो द्वितीय से टियाला पुल और ततारपुर चौराहा बाईपास होते हुए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)