बलरामपुर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज:डीएम-एसपी ने संभाली कमान, कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू
शारदीय नवरात्रि के बाद आज बलरामपुर जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन और एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने ललिया व पचपेड़वा क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी, श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती जांची। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से ठीक रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को विसर्जन मार्गों व संवेदनशील जगहों पर खास सावधानी बरतने, भीड़ नियंत्रित रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ कस्बा पचपेड़वा में पैदल मार्च कर सुरक्षा जांची। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी।
मूर्ति विसर्जन को देखते हुए यातायात पुलिस ने 20 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से विसर्जन खत्म होने तक खास डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। तुलसीपुर से आने वाले वाहन सिसई घाट के पास रोककर बेलहा मोड़ से गौरा चौराहा के रास्ते बहराइच, गोंडा और उतरौला भेजे जाएंगे। ॉ बहराइच से तुलसीपुर जाने वाले वाहनों को सेखुइया तिराहे पर रोका जाएगा, जबकि उतरौला व गोंडा जाने वाले वाहन बाईपास से निकलेंगे। गोंडा से तुलसीपुर जाने वाले वाहनों को फूलवरिया बाईपास से उतरौला रोड पर रोका जाएगा। बहराइच व उतरौला जाने वाले वाहनों को जाने दिया जाएगा। उतरौला से तुलसीपुर जाने वाले वाहनों को चुंगी नाका, नहर वाला गंज के पास रोका जाएगा। बहराइच व गोंडा जाने वाले वाहन बाईपास से निकलेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)