हापुड़ में AISMNF का विस्तार अभियान:आशुतोष आजाद बने फेडरेशन के जिला संयोजक
हापुड़ में ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद के निर्देश पर प्रदेश में जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में हापुड़ जिले में आशुतोष आजाद को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें जल्द जिला इकाई का विस्तार कर पदाधिकारियों के गठन की जिम्मेदारी दी है। उनके मनोनयन पर संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, महामंत्री नीरज गुप्ता और मंडल संयोजक नीरज त्यागी ने हर्ष व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आशुतोष आजाद के नेतृत्व में जिले में संगठन को मजबूत करने और सदस्यता विस्तार का कार्य तेजी से किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)