पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 2 हादसे:सुल्तानपुर में 4 दिनों में हुईं आठ मौतें, SP बोले-सुबह रात और भोर में बढ़ाए पेट्रोलिंग
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चार दिनों में 18 किमी के अंदर दो हादसे हुए। इसमें आठ जाने गईं। मरने वालों में छह लोग अकेले देवरिया जिले के शामिल हैं। ताबतोड़ हुई इन घटनाओं ने प्रशासन को भी हिला कर रख दिया। बुधवार को डीएम इंद्रजीत सिंह, एसपी विनीत जायसवाल ने यूपीडा के अधिकारियों के साथ सीओ और एसडीएम के साथ आपात मीटिंग लीं। यहां हादसों पर रोकथाम की विधिवत रूप रेखा तैयार हुई है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किए जाएं। जहां भी सड़क की डिजाइन, संकेतक, प्रकाश व्यवस्था, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर अथवा अन्य सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई जाए, उसे तत्काल दूर कराया जाए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ करें कार्य-डीएम डीएम ने यूपीडा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त एवं सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को तत्काल हटाने की प्रभावी व्यवस्था करें। ऐसे वाहनों को पर्याप्त दूरी से चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टिव टेप एवं अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पुलिस, प्रशासन, यूपीडा, परिवहन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर करें कार्रवाई वही एसपी ने निर्देश दिए कि एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीडिंग, गलत लेन में वाहन चलाने, लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। सीसीटीवी कैमरों एवं उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाए। खड़े बड़े वाहनों को तत्काल हटाए उन्होंने सुबह 4ः00 बजे से 8ः00 बजे तक पेट्रोलिंग वाहन को सक्रिय कर खड़े बड़े वाहनों/ट्रकों को हटाया जाय तथा आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाय। विशेष रूप से रात्रिकालीन समय, भोर एवं कम दृश्यता वाले समय में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस, यूपीडा एवं एंबुलेंस की संयुक्त त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)