हापुड़ में बोतलबंद पानी के पांच नमूने फेल:धौलाना की चार फैक्टरियों से लिए गए थे, कुछ में ई. कोलाई बैक्टीरिया भी मिला

Oct 14, 2026 - 07:24
0
हापुड़ में बोतलबंद पानी के पांच नमूने फेल:धौलाना की चार फैक्टरियों से लिए गए थे, कुछ में ई. कोलाई बैक्टीरिया भी मिला
हापुड़ के धौलाना में बोतलबंद पानी के पांच नमूने जांच में फेल हो गए। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र की फैक्टरियों से लिए इन नमूनों में ई. कोलाई बैक्टीरिया भी मिला है, जो सेहत के लिए हानिकारक है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 23 और 24 जून को धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में अभियान चलाया था। करीब 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के अनुसार, पांच नमूने फेल हुए। फेल हुए नमूनों में जेडीआर इंटरप्राइजेज के केसर और केसर 8 प्लस, नितिन इंडस्ट्रियल का कैश फ्लो, क्राउन ब्रेवरेज की ब्रीजो और वैष्णवी इंटरप्राइजेज के एक्यूआ बीसट ब्रांड शामिल हैं। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में 16 फैक्टरियां लाखों लीटर पानी दूसरे राज्यों और जिलों में सप्लाई करती हैं। जनवरी में भी 12 कंपनियों से लिए 16 नमूनों में से पांच फेल हुए थे। स्वास्थ्य के लिए खतरा सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि अभियान के दौरान लिए गए नमूनों में से पांच नमूने फेल हुए हैं। अधिकारियों की मानें तो कुछ नमूनों में ई. कोलाई बैक्टीरिया भी पाया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में जिस पानी को बंद बोतल में पैक किया जा रहा है, उसका स्रोत सही नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User