हापुड़ में दही से नकली क्रीम बनाने का खुलासा:जांच में 11 में से 3 नमूने असुरक्षित, 8 अधोमानक पाए गए

Oct 12, 2026 - 07:19
0
हापुड़ में दही से नकली क्रीम बनाने का खुलासा:जांच में 11 में से 3 नमूने असुरक्षित, 8 अधोमानक पाए गए
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दही में वनस्पति घी, रिफाइंड सोयाबीन तेल और केमिकल एसेंस मिलाकर नकली क्रीम बनाने का खुलासा हुआ है। 5 दिन पूर्व हुई मोहल्ला लोधीपुर सोटावली स्थित देव फ्रेश मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से लिए गए 11 नमूनों में से क्रीम के दो और दही का एक नमूना असुरक्षित पाया गया। वनस्पति घी समेत आठ नमूने अधोमानक और मिसब्रांडेड मिले हैं। इस मामले में थाने में FIR भी दर्ज की जा चुकी है। पढ़िए पूरा मामला बुधवार को हापुड़ समेत चार जिलों की टीम ने मोहल्ला लोधीपुर सोटावली स्थित देव फ्रेश मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान करीब 530 किलो प्रिंटेड पैकेट में क्रीम, 275 किलो प्लेन पैकेट में क्रीम, 500 किलो दही, 80 किलो मिल्क क्रीम और 22 किलो डबल काउ एसएमपी बरामद हुई थी। इसके अलावा करीब 915 किलो नेचर फ्रेश वनस्पति घी, 61 टिन में 572 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल और प्लास्टिक के डिब्बों में करीब 600 किलो रिफाइंड तेल मिला था। सफेद बाल्टियों में भी वनस्पति घी रखा मिला, जिसका इस्तेमाल मिलावटी क्रीम बनाने में किए जाने की आशंका है। मौके से कुल करीब 3514 किलो सामग्री बरामद हुई थी। प्लांट का संचालन बनखंडा निवासी किशनचंद के नाम से हो रहा था। पहले भी उनके प्रतिष्ठान से लिया गया क्रीम का नमूना असुरक्षित मिला था। विभाग अब जब्त 1305 किलो क्रीम और दही को नष्ट कराएगा। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि प्लांट का सेंट्रल लाइसेंस रद्द करने के लिए जल्द ही पत्र भेजा जाएगा। क्रीम के दो और दही का एक नमूना असुरक्षित मिला है। शेष आठ नमूने अधोमानक और मिसब्रांडेड हैं। सीज सामग्री को नष्ट कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User