हापुड़ में डिबाई विधायक की फॉर्च्यूनर पलटी:भारी बारिश में डिवाइडर से टकराई कार, दिल्ली रेफर; ड्राइवर-गनर भी घायल
बुलंदशहर में डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हापुड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। वे लखनऊ से डिबाई लौट रहे थे। भारी बारिश के कारण गाड़ी सड़क पर स्लिप होकर डिवाइडर से टकराई और फिर स्ट्रीट लाइट का खंभा तोड़ते हुए पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत विधायक को देवनन्दनी अस्पताल, हापुड़ पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के ऑल इंडिया मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। विधायक के भाई केसरी सिंह लोधी ने बताया कि गाड़ी में चालक और गनर भी थे, जिन्हें चोटें आई हैं। केसरी सिंह लोधी खुद विधायक के साथ दिल्ली जा रहे हैं। हादसे की खबर से डिबाई क्षेत्र में समर्थकों और परिचितों में चिंता फैल गई है। लोग लगातार विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)