2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे' मनाएंगे व्यापारी:वाराणसी में पदाधिकारियों ने बाजारों में भ्रमण कर मांगा समर्थन

Sep 26, 2026 - 18:10
0
2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे' मनाएंगे व्यापारी:वाराणसी में पदाधिकारियों ने बाजारों में भ्रमण कर मांगा समर्थन
आगामी 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे' मनाने को लेकर वाराणसी में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों से जनसंपर्क किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष शुभम सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान पदाधिकारियों ने जंसा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह, कपड़पोरवा व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, लहिया बाजार अध्यक्ष देवनारायण पटेल, रामेश्वर व भाऊपुर बाजार अध्यक्ष संजय पटेल तथा कोरौता अलाउद्दीनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया प्रजापति से मुलाकात कर रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे' का पूर्ण समर्थन करने का ऐलान किया। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को ऑनलाइन लेनदेन पर लगने वाला टैक्स वापस लेना ही पड़ेगा, अन्यथा व्यापारी सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User