हापुड़ में डीएम ने त्योहारों और चुनाव की तैयारियों की:नवरात्रि, दशहरा, एमएलसी चुनाव और कार्तिक पूर्णिमा मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा

Oct 12, 2026 - 21:23
0
हापुड़ में डीएम ने त्योहारों और चुनाव की तैयारियों की:नवरात्रि, दशहरा, एमएलसी चुनाव और कार्तिक पूर्णिमा मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा
हापुड़ में शारदीय नवरात्रि, दशहरा, एमएलसी चुनाव और कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी कविता मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं समय पर ठीक करने के निर्देश दिए। डीएम ने दशहरा पर्व के लिए दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला मैदानों और मूर्ति विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। एमएलसी चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था रखने पर जोर दिया गया। कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए स्नान घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बैरिकेडिंग, गोताखोर, नावें, पेयजल, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को मिलकर काम करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User