हापुड़ में दुर्गा पूजा, रामलीला के लिए बिजली सुरक्षा एडवाइजरी:आयोजकों से कहा- अस्थायी कनेक्शन, जनरेटर, लाइटिंग और साउंड सिस्टम सुरक्षित रखें
हापुड़ में दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों और धार्मिक शोभायात्राओं के लिए बिजली सुरक्षा एडवाइजरी जारी हुई है। विद्युत सुरक्षा विभाग ने आयोजकों से बिजली हादसों से बचने को खास सावधानी बरतने को कहा है। उत्तर प्रदेश शासन के विद्युत सुरक्षा विभाग, हापुड़ जोन के सहायक निदेशक इंजीनियर भगीरथ ने 14 अक्टूबर 2026 को यह अपील जारी की। उन्होंने बताया कि अस्थायी बिजली व्यवस्था में लापरवाही से गंभीर हादसे हो सकते हैं, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है। विभाग के निर्देश हैं: अस्थायी बिजली कनेक्शन, जनरेटर, लाइटिंग और साउंड सिस्टम सुरक्षित हों। मीटर के आगे सही क्षमता का मेन स्विच, फ्यूज व सर्किट ब्रेकर लगाएं। तारों पर ज्यादा लोड न डालें, खराब तारों का इस्तेमाल न करें। जनरेटर व धातु के खंभों की सही अर्थिंग कराएं। जनरेटर और मेन स्विच बोर्ड के पास सूखी रेत व आग बुझाने वाले यंत्र रखें। अनजान लोगों को इन जगहों से दूर रखने को सुरक्षा घेरा बनाएं। बिजली की ओवरहेड लाइनों के नीचे पंडाल या कोई अस्थायी ढांचा न लगाएं। शोभायात्राओं में झंडे, लोहे के पाइप, सरिया और डीजे जैसी धातु की चीजों को बिजली की लाइनों से सुरक्षित दूरी पर रखें। इनके संपर्क में आने से जानलेवा हादसे हो सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)