कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी, 72 घंटे में कार्रवाई न होने पर भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शन

Oct 14, 2026 - 15:08
0
कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी, 72 घंटे में कार्रवाई न होने पर भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शन
बलिया में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर किए गए प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ गया है। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी ईरज राजा को पत्रक सौंपा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ और ध्वज अपमानित करने का आरोप लगाया। 13 अक्टूबर को पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता राय ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस कार्यालय का मुख्य गेट तोड़ा। वे जबरन अंदर घुसे, अराजकता फैलाई और झंडे को अपमानित करने की कोशिश की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बलिया नगर कोतवाल प्रवीण सिंह और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने भाजपा नेताओं को संरक्षण दिया और घटना रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। कांग्रेस ने एसपी से दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उमाशंकर पाठक ने चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, सन्तोष चौबे चुन्नू, अनुपमा सिंह, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, आरिफ खां, रूपेश चौबे, विशाल ओझा, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया जी सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User