हापुड़ में ई-रिक्शा चालक से मारपीट का वीडियो वायरल:तहसील चौपले पर हुई घटना, पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा
हापुड़ के तहसील चौपले के पास शुक्रवार रात एक ई-रिक्शा चालक से मारपीट हुई। राम प्लाजा के बाहर सड़क पर हुई घटना का वीडियो राहगीरों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि कुछ लोगों का ई-रिक्शा चालक से विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। आरोप है कि चालक को सड़क पर गिराकर पीटा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना कुछ देर तक चलती रही। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को सड़क पर पीटते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान भी साफ नहीं है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट के आरोपियों को पकड़ा। उनसे विवाद की वजह पूछी जा रही। ई-रिक्शा चालक के घायल होने की बात है, पर चोटों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि शिकायत और वीडियो के आधार पर जांच जारी है। जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)