हापुड़ में गौकशी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:दो तमंचे, दो चाकू और कार बरामद, छह जिलों में दर्ज 25 मुकदमे

Oct 14, 2026 - 16:13
0
हापुड़ में गौकशी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:दो तमंचे, दो चाकू और कार बरामद, छह जिलों में दर्ज 25 मुकदमे
हापुड़ में थाना सिम्भावली पुलिस ने गौकशी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। इनके पास से दो तमंचे, दो चाकू, गौकशी के उपकरण और एक वॉक्सवैगन पोलो कार मिली है। बुधवार दोपहर 3 बजे खुलासा करते हुए थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदायूं के बच्चन, मुरादाबाद के जीशान, शान मोहम्मद और शहजाद के रूप में हुई है। 7 अक्टूबर को सिम्भावली थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक डिजायर कार हादसे का शिकार हुई थी। चालक और उसके साथी कार छोड़कर भाग गए थे। जांच में कार से करीब 80 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु का मांस मिला था। गैंगस्टर एक्ट के करीब 25 मामले दर्ज इन आरोपियों पर छह जिलों में गौकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के करीब 25 मामले दर्ज हैं। इन्हें ग्राम बड्ढा नहर पुल के पास से पकड़ा गया। थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User