बकाया भुगतान के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा ठेकेदार:बाराबंकी में 78 लाख रुपए नहीं मिलने का दावा, कूदकर आत्महत्या की धमकी
बाराबंकी में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बकाया भुगतान की मांग को लेकर एक ठेकेदार पानी की टंकी पर चढ़ गया। ठेकेदार कमलेश शर्मा ने शक्ति इंफ्रा प्रेजेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि पैसा नहीं मिला तो वह टंकी से कूदकर जान दे देंगे। सूचना पर असंद्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने में जुट गई। मामला बनीकोडर ब्लॉक स्थित घटमापुर गांव का है। छह पानी की टंकियां बनाने का दावा कमलेश शर्मा के मुताबिक, उनकी कंपनी ने छह पानी की टंकियों का निर्माण किया था। उनका दावा है कि करीब 78 लाख रुपए का भुगतान बकाया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से भुगतान के लिए कंपनी के चक्कर लगा रहे हैं। कंपनी ने बताई निर्माण में खामियां कंपनी के मैनेजर प्रिंस ने बताया कि ठेकेदार का करीब 30 लाख रुपए का भुगतान बाकी है। उनके अनुसार, टंकी के निर्माण में कुछ खामियां थीं, जिन्हें ठीक करने के लिए कहा गया था। कमियां दूर नहीं किए जाने के कारण भुगतान में देरी हो रही है। मामले में ठेकेदार और कंपनी की ओर से बकाया राशि को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)