हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर आलू से भरा कैंटर पलटा:ड्राइवर घायल, हेल्पर को मामूली चोट; सड़क पर बिखरे आलू

Oct 05, 2026 - 22:52
0
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर आलू से भरा कैंटर पलटा:ड्राइवर घायल, हेल्पर को मामूली चोट; सड़क पर बिखरे आलू
हापुड़ में सोमवार रात करीब 9 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर आलू से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 64 के पास हुआ। दुर्घटना में चालक राजेश शर्मा घायल हो गए, जबकि परिचालक बबलू को मामूली चोटें आईं। कैंटर संभल से आलू लादकर सोनीपत, हरियाणा जा रहा था। किलोमीटर संख्या 64 के पास अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कैंटर में लदे आलू एक्सप्रेसवे पर बिखर गए, जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने आलू हटवाकर रास्ता कराया साफ हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक राजेश शर्मा को एंबुलेंस से सीएचसी स्याना भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आलू हटवाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु कराया। वाहन मालिक को भी हादसे की सूचना दे दी गई। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User