पीलीभीत में खराब ट्रक से टकराई बारात की बस:6 बाराती घायल, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा

Oct 05, 2026 - 22:52
0
पीलीभीत में खराब ट्रक से टकराई बारात की बस:6 बाराती घायल, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार रात बारात की बस सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। अप्सरा पुल के पास हुए हादसे में बस में सवार छह बाराती घायल हो गए। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बारात बरेली के बंडिया गांव से जहानाबाद कस्बे आई थी। शादी के बाद रात करीब 8 बजे बस बारातियों को लेकर बरेली लौट रही थी। अप्सरा पुल के पास अंधेरे में सड़क किनारे खड़ा ट्रक चालक को दिखाई नहीं दिया। ट्रक पर इंडिकेटर भी नहीं लगा था, जिससे बस उससे टकरा गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला हादसे में आसिफ, हसिफ, नफीस और मुनाबिस समेत छह लोग घायल हुए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद पहुंचाया गया। यहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User