हापुड़ में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण की डीएम ने ली:फील्ड ट्रेनर को गंभीरता से समझने और शुद्धता रखने के निर्देश दिए
हापुड़ में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी कविता मीना ने 9 अक्टूबर 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में फील्ड ट्रेनर के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगति, उपस्थिति और सामग्री का जायजा लिया, साथ ही प्रतिभागियों से बात कर जानकारी ली। यह प्रशिक्षण जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या की गणना से जुड़ा है। डीएम ने फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण की बारीकियों को गंभीरता से समझने और जनगणना प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश का महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी फील्ड ट्रेनर अपनी जिम्मेदारी समझें और प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। गणना के दौरान प्रश्नों, प्रपत्रों और मोबाइल ऐप में जानकारी 100% शुद्धता से दर्ज हो, ताकि आंकड़ों में गलती की संभावना कम हो। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के बाद सभी फील्ड ट्रेनर अपने क्षेत्रों में गणनाकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दें। गणनाकर्मियों को जनगणना प्रक्रिया व जानकारी भरने के सही तरीके सिखाए जाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)