कानपुर में 13 साल की किशोरी लापता:पिता बोले- पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर ले गया, विरोध करने पर भाई को पीटा
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने मोहल्ले के रहने वाले रौनक वर्मा पर बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, किशोरी गुरुवार शाम घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान भाई ने उसे एक युवक के साथ देखा। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने भाई से मारपीट की कोशिश की और परिजनों के पहुंचने से पहले किशोरी को लेकर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पनकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। घर से निकली, वापस नहीं लौटी किशोरी पीड़ित पिता के मुताबिक, उनकी 13 वर्षीय बेटी गुरुवार शाम किसी काम से घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किशोरी का भाई उसे खोजते हुए इलाके में पहुंचा। वहां उसे बहन एक युवक के साथ खड़ी दिखाई दी। पिता का आरोप है कि युवक ने किशोरी का हाथ पकड़ रखा था। भाई ने युवक की हरकत का विरोध किया तो उसने मारपीट करने की कोशिश की। भाई ने परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। हालांकि, परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया। परिवार ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने पनकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)