हापुड़ में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी:डेयरी से खोया, दूध, पनीर-घी के 4 नमूने लिए, 2 क्विंटल कच्ची चाप नष्ट कराई

Oct 09, 2026 - 16:04
0
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी:डेयरी से खोया, दूध, पनीर-घी के 4 नमूने लिए, 2 क्विंटल कच्ची चाप नष्ट कराई
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को हापुड़ जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया। टीम ने डेयरी से 4 नमूने जांच के लिए भेजे। जबकि एक दुकान से कच्ची चाप को नष्ट कराया। जिसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। करीब 11 बजे टीम ने ददायरा स्थित रविंद्रा डेयरी और स्वर्ग आश्रम रोड पर एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। रविंद्रा डेयरी से खोया, दूध, पनीर और घी का एक-एक नमूना लिया गया। वहीं, स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मानसी एंटरप्राइजेज में करीब दो क्विंटल कच्चा चाप अस्वच्छ हालात में तैयार किया जा रहा था। अधिकारियों ने इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। इस चाप की कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई गई है। टीम ने मानसी एंटरप्राइजेज को बंद भी करा दिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, विपिन कुमार सिंह, मोहित कुमार और सहरिश सादात शामिल थे। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User