यूपीआई लेनदेन पर MDR टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन:चंदौली में DM को सौंपा ज्ञापन, टैक्स वापस लेने की मांग

Oct 09, 2026 - 16:04
0
यूपीआई लेनदेन पर MDR टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन:चंदौली में DM को सौंपा ज्ञापन, टैक्स वापस लेने की मांग
चंदौली जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 15 अक्टूबर से यूपीआई के जरिए 2 हजार से ज्यादा के लेनदेन पर लगने वाले एमडीआर टैक्स के खिलाफ था। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला। उन्होंने 'व्यापारी विरोधी टैक्स बंद करो' और 'यूपीआई से टैक्स हटाओ' जैसे नारे लगाए। बाद में DM चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन सौंपकर टैक्स वापस लेने की मांग की। लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि यह नया टैक्स व्यापारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाएगा। इससे नगद लेनदेन बढ़ेगा, जिससे व्यापारी असुरक्षित महसूस करेंगे और अपराध भी बढ़ सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस टैक्स को खत्म करने की अपील की। संगठन के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने भी इस टैक्स का विरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस नए टैक्स से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाना चाहती है, जो सही नहीं है। इस दौरान कई अन्य व्यापारी भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User