हापुड़ में क्रीम फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:11 नमूने लेकर लैब भेजे, 10 अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
हापुड़ के लोदीपुर गांव स्थित एक क्रीम फैक्ट्री पर बुधवार शाम करीब 5 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर के करीब 10 अधिकारियों की टीम ने फैक्ट्री में तैयार और निर्माणाधीन उत्पादों की जांच की। इस दौरान अलग-अलग उत्पादों के 11 नमूने लिए गए। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। दही और वनस्पति से तैयार हो रही थी क्रीम सहायक आयुक्त के मुताबिक, फैक्ट्री में दही, वनस्पति और स्किम्ड मिल्क पाउडर जैसी सामग्री से क्रीम तैयार की जा रही थी। तैयार क्रीम की सप्लाई हापुड़ के बाजारों में किए जाने की जानकारी सामने आई है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री में मौजूद अलग-अलग उत्पादों के 11 नमूने जांच के लिए एकत्र किए। इन नमूनों को लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा। साफ-सफाई और निर्माण प्रक्रिया भी जांची संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ खाद्य पदार्थ तैयार करने की प्रक्रिया और अन्य जरूरी मानकों की भी जांच की। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री संचालक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि अभी तक 11 नमूने लिए गए हैं। फिलहाल फैक्ट्री में कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)