कानपुर में खून से सने अवशेष और रस्सी मिली:खेत में गौकशी का मामला, एसीपी बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी

Oct 07, 2026 - 18:55
0
कानपुर में खून से सने अवशेष और रस्सी मिली:खेत में गौकशी का मामला, एसीपी बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में असेनिया गांव के किनारे खेतों में खून से सनी रस्सी और कुछ अवशेष मिलने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में खेत में खून बिखरा और पास में हड्डियों जैसे अवशेष दिखाई दे रहे हैं। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने मामले का संज्ञान लिया और साढ़ पुलिस को जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर खेत और आसपास के इलाके में जांच कर रही है। वीडियो में रस्सी और अवशेष दिखाई दिए वायरल वीडियो में खेत के अंदर खून से सनी दो रस्सी के टुकड़े पड़े दिखाई दे रहे हैं। आसपास जमीन पर खून भी नजर आ रहा है। पास में कुछ हड्डियों जैसे अवशेष पड़े हुए हैं। वीडियो बनाने वाले लोगों की ओर से दावा किया जा रहा है कि यहां गौवंश को लाकर गौकशी की जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खेत में मिले अवशेष और अन्य चीजें किससे संबंधित हैं। ग्रामीणों ने सीमा क्षेत्र का हवाला देकर लगाए आरोप वायरल वीडियो में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि असेनिया गांव के आसपास के खेतों में पिछले कई दिनों से गौकशी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यह इलाका कानपुर नगर और फतेहपुर जिले की सीमा पर आता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी इस संबंध में शिकायतें की गईं, लेकिन सीमा क्षेत्र का मामला होने के कारण जिम्मेदार एक-दूसरे के क्षेत्र का मामला बताते रहे। ACP बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। साढ़ पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने और तथ्य सामने आने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गौकशी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User