हापुड़ में MLC चुनाव के लिए सपा कार्यकर्ताओं की बैठक:आनंद गुर्जर ने प्रत्याशी परमिंदर भाटी को जिताने का आह्वान किया
हापुड़ में विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें MLC प्रत्याशी एडवोकेट परमिंदर सिंह भाटी को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। आनंद गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से अपने इलाकों में सक्रिय रहने और मतदाताओं से संपर्क मजबूत करने को कहा। उन्होंने चुनाव में सतर्कता बरतने और किसी भी गड़बड़ी से सावधान रहने पर जोर दिया। गुर्जर ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप भी लगाया। बैठक में MLC चुनाव की रणनीति, संगठन की सक्रियता और प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान, अयूब सिद्दीकी, अख्तर मलिक, राजेश यादव, एडवोकेट बिलाल सैफी, फारूक प्रधान, पुरुषोत्तम वर्मा और श्याम सुंदर भुर्जी समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)