हापुड़ में सैनी महासभा अधिवेशन:अति पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण नीति लागू करने की मांग की
हापुड़ में सैनी कल्याण विकास समिति की ओर से सैनी महासभा का 13वां अधिवेशन गढ़ रोड स्थित हरपाल पैलेस में आयोजित किया गया। अधिवेशन में सैनी समाज समेत अति पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण नीति लागू करने की मांग उठाई गई। समिति के उपाध्यक्ष नंद किशोर सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सैनी समाज और अति पिछड़ों की आरक्षण नीति लागू नहीं की है। इससे समाज के युवाओं को सरकारी नौकरियों में अपेक्षित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सैनी ने कहा कि अति पिछड़ों की आरक्षण नीति लागू कराने के लिए समिति की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नगरपालिका, हापुड़ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर विधानसभा चुनाव-2027 में भाजपा के विरोध का निर्णय लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)