महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
मुरादाबाद के छजलैट थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर को छजलैट थाना क्षेत्र की महिला ने शिकायत दी थी। आरोप था कि एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 197/2026 दर्ज किया। इसमें BNS की धारा 64(1), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान बीरबल पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम नजराना, थाना छजलैट के रूप में हुई। पुलिस ने उसे 27 सितंबर की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)