हापुड़ में समरसेबल की खुदाई में गैस पाइपलाइन फटी:दिल्ली रोड पर गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
हापुड़ के दिल्ली रोड पर बुधवार को समरसेबल लगाने के लिए खुदाई चल रही थी। इसी दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन मशीन की चपेट में आने से फट गई। पाइपलाइन से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास तेज गंध फैल गई। गैस रिसाव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत इलाके को सुरक्षित किया और लोगों को दूर हटाया। गैस कंपनी के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई ताकि सप्लाई बंद की जा सके। कुछ देर के लिए डर का माहौल रहा, क्योंकि लोगों को बड़े हादसे का डर था। हालांकि, समय रहते स्थिति को काबू कर लिया गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल गैस रिसाव रोक दिया गया है और स्थिति सामान्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)