कुड़वार में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक:थाना प्रभारी बोले- पंडाल में पानी से भरा ड्रम और बालू की बाल्टी रखें

Oct 08, 2026 - 12:11
0
कुड़वार में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक:थाना प्रभारी बोले- पंडाल में पानी से भरा ड्रम और बालू की बाल्टी रखें
सुल्तानपुर में नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने के लिए कुड़वार पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमामर यादव की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों, डीजे संचालकों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, ध्वनि प्रदूषण, अग्नि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस वर्ष कुड़वार थाना क्षेत्र में करीब 97 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। सभी पूजा समितियों के आयोजकों से संवाद कर उन्हें प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए समितियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। डीजे संचालकों को भी निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप ही डीजे बजाएं। थाना प्रभारी ने सभी पूजा समितियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल के पीछे पानी से भरा ड्रम और बालू की बाल्टी रखी जाए, ताकि आग जैसी आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर प्रारंभिक स्तर पर ही बचाव किया जा सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तत्काल कुड़वार पुलिस को दी जाए। पुलिस ने इसके लिए सीयूजी नंबर 9454404344 जारी किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User