हापुड़ में सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पोस्टर जलाकर:आनंद गुर्जर बोले- पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया, फिर भी दिल्ली जरूर पहुंचेंगे

Oct 10, 2026 - 11:34
0
हापुड़ में सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पोस्टर जलाकर:आनंद गुर्जर बोले- पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया, फिर भी दिल्ली जरूर पहुंचेंगे
हापुड़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को जलाया और चप्पलों से पीटकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सपा के कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों को दिल्ली जाने से रोकने की कोशिश की जा रही है। आनंद गुर्जर ने साफ कहा कि कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार हैं। रोकने की कोशिशों के बावजूद उनका कार्यक्रम जारी रहेगा और वे किसी भी हाल में रुकने वाले नहीं हैं, दिल्ली जरूर पहुंचेंगे। जिला कार्यालय पर हुए इस प्रदर्शन में चुनाव आयुक्त के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को रोकने के कथित प्रयासों पर सवाल उठाते हुए दिल्ली पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की बात दोहराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User