बागपत की बड़ौत बाजार में सांडों की भिड़ंत का VIDEO:कई वाहन टूटे, बाजार में भगदड़, लोग बोले- गोशाला भेजें बेसहारा पशु
बागपत के बड़ौत शहर के मुख्य बाजार में दो सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार शाम दोनों सांड आपस में भिड़ गए। इस दौरान बाजार में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का वीडियो शनिवार सुबह करीब 9 बजे से सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग तेज कर दी है। घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह दोनों सांडों को बाजार से भगाया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। लोगों का कहना है कि बाजार जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटनाएं कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं। बाजार में अक्सर होती हैं ऐसी घटनाएं स्थानीय निवासी पवन शर्मा ने बताया कि बड़ौत के मुख्य बाजार में बेसहारा पशुओं के घूमने और आपस में भिड़ने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इससे दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी हर समय हादसे का डर बना रहता है। कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त दोनों सांडों की लड़ाई के दौरान बाजार में खड़े कई वाहन टूट गए। अचानक हुई इस घटना से लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर हटने लगे। स्थानीय लोगों ने मिलकर सांडों को वहां से भगाया, जिसके बाद बाजार में आवागमन सामान्य हो सका। शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पवन शर्मा के मुताबिक, स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग भी की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद बाजार में बेसहारा पशुओं की आवाजाही जारी है। प्रशासन से पशुओं को पकड़ने की मांग वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा जाए, ताकि बाजार में होने वाली ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)