हाथरस डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:रिटायर फौजी और उसकी पहली पत्नी की हत्या में शामिल था, दूसरी पत्नी पहले ही हो चुकी है गिरफ्तार

Oct 02, 2026 - 18:37
0
हाथरस डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:रिटायर फौजी और उसकी पहली पत्नी की हत्या में शामिल था, दूसरी पत्नी पहले ही हो चुकी है गिरफ्तार
हाथरस के कस्बा सादाबाद के इस्लामनगर में रिटायर फौजी और उसकी पहली पत्नी की हत्या में शामिल 25 हजार रुपए के इनामी गौरव सिकरवार निवासी चौपाल गली थाना सिकंदरा आगरा को सादाबाद पुलिस ने आज शुक्रवार को दोपहर 2:00 के लगभग गिरफ्तार कर लिया है। गौरव रिटायर फौजी की दूसरी पत्नी सीमा का आशिक था। सीमा, गौरव सहित पांच आरोपी इस वारदात में शामिल थे। इनमें से सीमा सहित तीन आरोपियों को पुलिस दो दिन पहले गिरफ्तार कर चुकी है। 26 सितंबर की रात को हुआ था डबल मर्डर कस्बा सादाबाद के मोहल्ला इस्लामनगर में 26 सितंबर की रात को रिटायर फौजी 63 वर्षीय शमशुद्दीन और उनकी पहली पत्नी 58 वर्षीय सद्दो बेगम की उनके घर पर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। 27 सितंबर की सुबह दोनों के शव घर के अंदर जमीन पर खून से लथपथ मिले थे। घटना के बाद वहां सनसनी फैल गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वालों ने लूटपाट भी की थी और घर से जेवरात, नकदी आदि भी ले गए थे। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे थे और मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई थी। दूसरी पत्नी पर शुरू से ही पुलिस को था शक पुलिस को पहले दिन से ही यह शक था कि इस वारदात में रिटायर फौजी शमसुद्दीन की दूसरी पत्नी सीमा का हाथ हो सकता है। शमसुद्दीन की पहली शादी वर्ष 1984 में हुई थी लेकिन जब शादी के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ तो 15 साल पहले उन्होंने आगरा निवासी सीमा के साथ दूसरी शादी की। सीमा की उम्र इस समय लगभग 34 साल है। शमसुद्दीन के सीमा से तीन बच्चे भी हुए। रिटायर फौजी शमसुद्दीन की पत्नी सीमा का पिछले कई साल से गौरव से प्रेम संबंध चल रहा था। सीमा और गौरव ने यह प्लानिंग बनाई कि शमसुद्दीन और उसकी पहली पत्नी को यदि रास्ते से हटा दिया जाए तो शमसुद्दीन की पूरी प्रॉपर्टी और दौलत उनके पास आ जाएगी और उसके बाद वह दोनों आराम से अपनी जिंदगी बिता सकेंगे। पहले भी कई बार बनाई थी प्लानिंग इसी को लेकर दोनों ने कई बार शमसुद्दीन और उसकी पहली पत्नी सद्दो को रास्ते से हटाने की योजना बनाई लेकिन यह योजना सफल नहीं हुई। इसके बाद इन दोनों ने अपनी प्लानिंग में संजय निवासी चर्च रोड सिकंदरा आगरा, चीनी प्यारे उर्फ राम प्रकाश निवासी नगला दयाराम जलेसर एटा, उदयवीर उर्फ नत्थो निवासी नगला सोहनलाल सिकंदरा आगरा को शामिल कर लिया। 20 लाख रुपए देने का किया था वादा शमसुद्दीन और उसकी पहली पत्नी की हत्या के बाद गौरव और सीमा ने इन तीनों को 20 लाख रुपए देने का वादा किया। इसी के तहत इन पांचों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया। घटना की रात चारों आरोपी सीमा के पास पहुंचे और गौरव ने फोन कर उसे अपने आने की सूचना दी। सीमा ने पहले से बनी योजना के अनुसार दूसरे मकान में रह रहे अपने पति शमसुद्दीन के घर के जीने का दरवाजा खुलवाया। उसके पीछे चारों आरोपी भी पहली मंजिल पर पहुंच गए। वहां शमसुद्दीन को पकड़कर उन पर छुरे एवं नुकीले सुए से वार किए गए। इसी दौरान कमरे से बाहर आई सद्दो ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पकड़ लिया। संघर्ष के दौरान उन्होंने संजय की उगंली में दांत से काटा। इसके बाद आरोपियों ने उन पर भी छुरे एवं नुकीले सुए से वार किए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दोनों की हत्या के बाद घर की अलमारी एवं बक्सों को खंगालकर आभूषण, नकदी, एवं घड़ी लूट ली। और वे मोटरसाइकिल से भाग गए। गौरव पर किया था 25 हजार का इनाम घोषित पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पूछताछ की तो पुलिस को अहम सुराग मिले। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने इस मामले में सीमा के अलावा दो आरोपियों संजय और चीनी प्यारे को 2 दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छुरा, कुछ जेवरात, नगदी, मोबाइल फोन, घड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए थे। पुलिस ने गौरव पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। अब पुलिस ने गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की पुलिस अभी तलाश कर रही है। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तीन मोबाइल फोन, कुछ आभूषण और 6 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User