हाथरस इकाई की जिला बैठक:गतिविधियों की समीक्षा की; संगठन को सक्रिय और मजबूत करने पर जोर

Oct 02, 2026 - 17:13
0
हाथरस इकाई की जिला बैठक:गतिविधियों की समीक्षा की; संगठन को सक्रिय और मजबूत करने पर जोर
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद हाथरस इकाई की जिला बैठक एवं समीक्षा बैठक स्पाइसी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में जिला और तहसील स्तर पर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को एकजुट होकर प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने की। मंडल महामंत्री योगेश कौशिक, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशरा और हाथरस जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी तथा विभिन्न तहसील इकाइयों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। पदाधिकारियों से अब तक की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहा है। गांव, तहसील, जिला और मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत कर सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बैठक के समापन पर मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह, मंडल महामंत्री योगेश कौशिक और अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशरा का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, जिला मंत्री हरिबाबू सिंह, उमाकांत पुंडीर, जिला कोषाध्यक्ष राजू शर्मा, हाथरस तहसील अध्यक्ष अनिल चौधरी, सासनी तहसील अध्यक्ष विमल कुमार, सिकंदराराव तहसील संयोजक फेजान भारती सहित जिले और तहसीलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User